फिरोज़ाबाद: CM अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध जिला मुख्यालय परिसर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन कर दिया धरना
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में फ़िरोज़ाबाद के जिला मुख्यालय परिसर में शुक्रवार की दोपहर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने जमकर प्रदर्शन किया। ऒर इस दौरान बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गयी। प्रदर्शकरियो का आरोप है बीजेपी अपने तानाशाही के चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री को ED जाँच एजेंसी द्वारा गिरफ्तार कराया है।