फिरोज़ाबाद: घर संसार स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष ने कहा, इलेक्टोरल बॉन्ड दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला
घर संसार स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि भाजपा द्वारा दो जनवरी 2018 से अधिसूचित इलेक्टोरल बॉन्ड योजना आजाद भारत में चुनावी चंदे की सबसे बड़ी भ्रष्ट योजना बन गई है। भाजपा द्वारा सफेद तरीके से काला धन एकत्र करने की एक अपारदर्शी योजना बनाई गई। इलेक्टोरल बॉन्ड दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला है।