फिरोज़ाबाद: पुलिस ने सैलई पानी की टंकी के पास से हथियारो की तस्करी करने वाले एक आरोपी को किया अरेस्ट
फ़िरोज़ाबाद के थाना रामगढ पुलिस ने शुक्रवार की सुवह चेकिंग के दौरान हथियारों की तस्करी करने वाले एक आरोपी को सैलई पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देशी कट्टा ऒर जिन्दा कारतूस बरामद किये है। पुलिस गिरफ्त में आये आरोपी का नाम अतुल जाटव बताया है। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।