झालरापाटन: झालरापाटन में 6 वार्डों में दिलचस्प मुकाबला, दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
झालरापाटन नगर पालिका में चुनाव से पहले मुकाबला दिलचस्प हो गया है। नामांकन वापस लेने के बाद कांग्रेस के 6 पार्षद निवर्तमान पार्षद नदीम मंसूरी के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए। AAP ने 19 वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इससे 35 वार्ड वाली इस नगर पालिका के 22 वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबला तय हो गया है।