अतरी: प्रशासन की लापरवाही से टेउसा बाजार में जाम, ग्रामीण परेशान
अतरी प्रखंड क्षेत्र के टेउसा बाजार में इन दिनों भीषण जाम की समस्या आम हो गई है। प्रशासन की लापरवाही के कारण बाजार में प्रतिदिन घंटों जाम लग रहा है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बाजार में सड़क किनारे अतिक्रमण, अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहन और यातायात व्यवस्था की कमी के कारण यह स्थिति उत्पन्न हो रही है।