मोठ: मोठ CHC पर लापरवाही का आरोप, प्रसव के दौरान नवजात की मौत, किसान परिवार ने डॉक्टर-नर्स पर कार्रवाई की उठाई मांग
Moth, Jhansi | May 7, 2026 झांसी के मोठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्राम पनारी निवासी किसान सोबरन सिंह ने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही के चलते नवजात शिशु की मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर दोषियों के निलंबन और न्याय की मांग की है।