चिनिया: चिनियां: बैठक में विकास योजनाओं पर सख्ती, अधूरे आवास जल्द पूरे करने का निर्देश
Chinia, Garhwa | Apr 22, 2026 चिनियां प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार दोपहर को बीडीओ सुबोध कुमार की मौजूदगी में प्रखंड प्रमुख सुनैना देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। बीडीओ ने साफ कहा कि योजनाओं में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई होगी। लंबित प्रधानमंत्री, अबुआ, अंबेडकर व अन्य आवास योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया