नगरी: जिले के सभी ग्राम पंचायतों में आपरेशन सिंदूर के अंतर्गत निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा
Nagri, Dhamtari | May 16, 2025 शासन के निर्देशानुसार जिले के सर्व ग्राम पंचायतों में दिनांक 17 मई को आपरेशन सिंदूर अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए, यात्रा में ‘‘हम सेना के साथ है’’ और आपरेशन सिंदूर के साथ ’’राष्ट्र’’ भारत की जीत, सशस्त्र बलों की सुरक्षा, सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक बलों को धन्यवाद देने की तख्तियों का इस्तेमाल करेंगे।