सहजनवा: सहजनवा के पिपरा में 5 वर्षीय मासूम अंशुमान सिंह फुल्की के पीछे गया और लापता हो गया, परिवार में मचा कोहराम
गोरखपुर के सहजनवा नगर पंचायत वार्ड नंबर-9 पिपरा में गुरुवार शाम करीब 5 बजे एक दर्दनाक घटना हुई। विनय सिंह के 5 वर्षीय बेटे अंशुमान सिंह घर के पास फुल्की (गोलगप्पा) बेचने वाले के पास गया था। फुल्की वाला अपनी ठेली कुछ दूर ले गया तो बच्चा भी उसके पीछे-पीछे चला गया। इसके बाद अंशुमान घर नहीं लौटा।