मखदुमपुर: मीरा विगहा गांव में अंबेडकरवादी समाज मंच ने सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई
शुक्रवार की दोपहर 2 बजे मखदुमपुर प्रखंड के मीरा विगहा गांव स्थित अंबेडकरवादी समाज मंच के द्वारा देश के प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती समारोह मनाया गया। इस अवसर पर सावित्रीबाई फुले के जीवनी पर प्रतियोगिता आयोजित की गई ।कार्यक्रम का संचालन मंच के संयोजक सूर्यकांत सिंह ने किया । कार्यक्रम में कई लोग मौजूद थे।