मखदुमपुर: मखदुमपुर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को किया गिरफ्तार
मखदुमपुर थाने की पुलिस ने अलग अलग मामलों में तीन जगहों पर छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।शुक्रवार की शाम 5 बजे मामले की जानकारी देते हुए प्रभारी थाना अध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि महेवा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर कुर्की वारंटी योगेंद्र यादव ,सामोचक गांव से जितेंद्र मांझी एवं मखदुमपुर डीह से निशांत राज को गिरफ्तार किया है।