नौतन: शिवराजपुर पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य ने बाढ़ पीड़ितों की सूची पर जताई आपत्ति, दिया बयान
मंगलवार के दोपहर करीब 3:00 बजे नौतन प्रखंड क्षेत्र के शिवराजपुर पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य रविंद्र नाथ मिश्रा ने बाढ़ पीड़ितों की सूची पर आपत्ति जताई उन्होंने कहा कि शिवराजपुर पंचायत के सात वार्ड है जो बाढ़ से प्रभावित है। जिनकी सूची तैयार की गई है सूची पर उन्होंने आपत्ति जताते हुए जांच करने का जिला अधिकारी से मांग किया है।