नौतन: नौतन पुलिस ने बाइक और शराब के साथ धंधेबाज को धराया, शराब डिलेवरी देने की फिराक में था
नौतन थाना के पुलिस ने नौतन एसबीआई के पास से एक धंधेबाज को शराब व बाइक के साथ दबोच लिया है। सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार शराब धंधेबाज को सोमवार के साम करीब 6:00 बजे पकड़ा गया धंधेबाज नौतन का जयप्रकाश कुमार बताया गया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि उक्त धंधेबाज एसबीआई के सामने अपने बाइक की डिक्की में अंग्रेजी शराब लेकर डिलेवरी करने वाला है।