नौतन: पशु क्रूरता एवं अत्याचार मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, जांच शुरू
आज मंगलवार दिनांक 8 अक्टूबर शाम 4 बजे बेतिया पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि कल सोमवार दिनांक 7 अक्टूबर को सुबह करीब 8 बजे नौतन थाना क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों के द्वारा पशु क्रूरता एवं अत्याचार करने की सूचना बेतिया एसपी को प्राप्त हुई, जिसके बाद बेतिया एसपी के आदेश पर मौके पर नौतन थाना की पुलिस पहुंची।