नौतन: नौतन पुलिस ने 6 लीटर विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
नौतन स्थानीय पुलिस ने रविवार के देर शाम करीब 8:00 बजे गुप्त सुचना के आधार पर गहिरी में शराब की बिक्री कर रहे एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया धंधेबाज सुनील कुमार पड़ीत गहिरी चौक का बताया गया है। पुलिस ने उसके पास से 6 लीटर विदेशी शराब जब्त किया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि रविवार की देर शाम धंधेबाज चोरी छिपे शराब की बिक्री कर रहा था।