चित्तौड़गढ़: जिला चिकित्सालय के डॉक्टर ने मरीज से रोड डालने के नाम पर ₹5000 लिए, 6 दिन बाद प्राइवेट हॉस्पिटल का दिखाया रास्ता
जिला चिकित्सालय के एक डॉक्टर की करतूत सामने आई. दुर्घटना में घायल भील घट्टी के माधु भील से पैर में रोड डालने के नाम पर ₹5000 ले लिए और 6 दिन तक ऑपरेशन नहीं हुआ किया. रविवार शाम रेफर कर दिया गया. डॉक्टर से बात करने पर प्राइवेट अस्पताल ले जाने को कहा गया जबकि डॉक्टर ने ऑपरेशन के नाम पर ही पैसे दिए गए थे, पैसे वापस लेने की मांग को लेकर परिजन पोर्च में बैठ गए.