अयोध्या में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट; कई घायल, वीडियो वायरल
Ayodhya के Pura Kalandar थाना क्षेत्र के सूरापुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, एक पक्ष की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जबकि दूसरे पक्ष के घायल लोग अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी ओर से अभी तक थाने में तहरीर नहीं दी गई है।
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस वायरल वीडियो की जांच के साथ पूरे मामले की गंभीरता से पड़ताल कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।