जगाधरी: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर लोहगढ साहिब में बंदा सिंह बहादुर के स्मारक का शिलान्यास करने पहुंचे
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज लोहगढ साहिब में पहुंच करके बंदा सिंह बहादुर की याद में बनने वाले स्मारक का शिलान्यास किया। इस मौके पर हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के साथ भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि जब यह बन कर तैयार होगा तो यमुनानगर के लिए एक टूरिस्ट प्लेस भी बनेगा।