जगाधरी: फेरू वाला गांव में खराब सड़क को लेकर भारतीय किसान यूनियन का प्रदर्शन, प्रशासन को दिया 3 दिन का समय
भारतीय किसान यूनियन के अमरजीत ने बताया कि यह सड़क कई गांवों को जोड़ती है और पिछले काफी समय से यह खराब पड़ी है। प्रशासन इस पर कोई संज्ञान नहीं ले रहा जिसके चलते उन्होंने प्रदर्शन करते हुए 3 दिन का प्रशासन को समय दिया है। अन्यथा मेंन रोड़ को जाम करने का काम करेंगे जिसका जिम्मेदार प्रशासन होगा।