जगाधरी: उत्तर प्रदेश से आने वाले धान को लेकर भारतीय किसान यूनियन का चेकिंग अभियान जारी, बॉर्डर पर लगी लंबी लाइन
भारतीय किसान यूनियन के डायरेक्टर मनदीप रोड छप्पर ने बताया कि पिछले तीन दिन से उन्होंने कलानौर बॉर्डर पर नाका लगाया हुआ है। देर रात भी उन्होंने उत्तर प्रदेश से आने वाली धान को आगे आने नहीं दिया। जिसके चलते डेढ़ सौ से ज्यादा ट्रक उत्तर प्रदेश की सीमा धान और चावल से भर खड़े हैं। जिसको लेकर ड्राइवर को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है।