जगाधरी: 1 नवंबर से शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय कपाल मोचन मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सरोवर में कर रहे स्नान
एसडीएम जसपाल गिल ने बताया वैसे तो मिला 1 नवंबर से 5 नवंबर तक चलेगा मगर श्रद्धालुओं का आना अभी से शुरू हो गया है। इस बार प्रशासन को 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचने की उम्मीद है। अंतरराष्ट्रीय मेले के अंदर देश-विदेश से भी लोग पहुंचते हैं और अपने परिवार के सुख शांति की कामना करते हैं। प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।