सदर: वाराणसी में पात्र बच्चों और महिलाओं को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिले, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में डीएम ने निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के पंजीकृत सभी लाभार्थियों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का शत-प्रतिशत लाभ दिलाया जाए।