घाटोल: घाटोल पुलिस चौकी के समीप दिनदहाड़े ज्वेलरी की दुकान में चोरी की वारदात, पुलिस जांच में जुटी
घाटोल पुलिस चौकी से महज 40 मीटर की दूरी पर स्थित एक ज्वेलरी दुकान में सोमवार को दिनदहाड़े चोरी की वारदात होने का मामला सामने आया हे। शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार, एक युवक ग्राहक बनकर दुकान में आया और बातचीत के दौरान दुकानदार को उलझाकर करीब 9 तोला सोने के जेवरात, जिसकी कीमत लगभग साढ़े 13 लाख रुपये बताई जा रही है, चुरा कर फरार हो गया।