चित्तौड़गढ़: गांधीनगर स्थित मेवाड़ कॉलेज में B.Ed छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणाम बताए गए, बाल विवाह नहीं करने की दिलाई शपथ
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के क्रम में जिला कलक्टर के निर्देशन तथा जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक ओमप्रकाश तोषनीवाल के निर्देशानुसार चाइल्ड हेल्पलाइन टीम द्वारा गांधी नगर स्थित मेवाड़ गर्ल्स कॉलेज में गुरुवार को बी.एड. प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं को बाल विवाह के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर छात्राओं को बाल विवाह के