कोडरमा: ग्रिज़ली कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन की प्रशिक्षु नंदनी कुमारी का राष्ट्रीय युवा दिवस के लिए नई दिल्ली में हुआ चयन
ग्रिज़ली कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयंसेविका नंदनी कुमारी का नई दिल्ली में 10 से 12 जनवरी 2026 आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु चयन किया गया है। उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ उनका चयन राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करने हेतु किया गया है.