कोडरमा: श्री कोडरमा गौशाला में 7 दिवसीय भागवत कथा के समापन के बाद हवन और महाभंडारे का आयोजन होगा
श्री कोडरमा गौशाला परिसर में आयोजित 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन शनिवार को गोपी गीत रासलीला एवं रुकमणी मंगल पर कथा का आयोजन किया गया। समिति के अरुण मोदी ने बताया कि रविवार को भागवत कथा के दौरान श्री कृष्ण के विवाहों का वर्णन, सुदामा चरित, द्वादश स्कंध, शुकदेव विदाई सहित राजा परीक्षित का मोक्ष एवं कथा विश्राम का आयोजन किया जाएगा.