।गौ पालक सम्मान कार्यक्रम में गौ सेवा का लिया संकल्प, गौ पालकों को किया सम्मानित। , गुर्जर भवन पानीपत में गौ सेवा प्रकोष्ठ द्वारा भव्य गौ पालक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गौ सेवा, मानवता और इंसानियत का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गौ पूजन के साथ हुआ। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले गौ पालकों को पगड़ी और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया और गौशालाओं की व्यवस्था सुधारने और सड़कों पर भटक रहे बेसहारा गौवंश की रक्षा का संकल्प लिया। गौ सेवा से रोजगार और संस्कार दोनों बचेंगे।
*शहनाज अफजाल अंसारी - गौ सेवक प्रकोष्ठ (महिला) ने कहा -* गौ माता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास है। महिला होने के नाते गौ सेवा को मैं मातृत्व सेवा मानती हूँ। मेरा लक्ष्य हर महिला को गौ सेवा से जोड़ना और गौशालाओं में सेवा भाव बढ़ाना है। गौ बचेगी तो संस्कृति और संस्कार दोनों बचेंगे।
*राष्ट्रीय संयोजक एडवोकेट दादू खान ने कहा -* राष्ट्रीय संयोजक होने के नाते मेरा यह दायित्व है कि देश के हर कोने में गौ सेवा की अलख जगाऊं। गौ माता केवल पूजनीय नहीं, बल्कि हमारी अर्थव्यवस्था, कृषि और पर्यावरण का आधार हैं। आज गौवंश सड़कों पर भटक रहा है, गौशालाओं में अव्यवस्थाएं हैं, इसे सुधारना हम सबकी जिम्मेदारी है। हमारा लक्ष्य हर जिले में मजबूत टीम बनाना और हर गौशाला को आत्मनिर्भर बनाना है। गौ बचेगी तो गांव बचेगा, गांव बचेगा तो देश बचेगा।