बीदासर: बिदासर में विद्यालय की अव्यवस्थाओं पर ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन, सुधार की मांग की
Bidasar, Churu | Apr 22, 2026 बीदासर क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुंकर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अव्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी अमीलाल यादव को ज्ञापन सौंपा। बोर्ड परीक्षा में करीब 25 प्रतिशत परिणाम फेल रहने पर चिंता जताई गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य का पद बार-बार बदला जाता है।