विदिशा नगर: मुखर्जी नगर सेक्टर बी में जल भराव से रहवासी परेशान, नगर पालिका में भी कई बार की शिकायत
मुखर्जी नगर में रहने वाले रह वासियों ने आज यहां बी सेक्टर में जल भराव की स्थिति के संबंध में शिकायत की। रहवासियों ने बताया कि यहां जल निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं है। जरा सी बारिश में सड़क पर पानी आ जाता है। वही पानी ज्यादा करने की सूरत में घरों में पानी भरने की पूरी आशंका है। समस्या को हल करने की मांग की पार्षद के साथ-साथ रहने नगर पालिका मे भी की।