बिसौली: बिसौली नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति नारों से गूंजा नगर
Bisauli, Budaun | Aug 13, 2026 बिसौली नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ बिसौली ब्लॉक परिसर से हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता देशभक्ति के जोश के साथ यात्रा में शामिल हुए। यात्रा ब्लॉक परिसर से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई अटल चौक पहुंची।