घरघोड़ा: सांप के काटने से पत्नी की मौत, मुआवजे के नाम पर ₹50 हजार का 'गारंटी चेक' मांगने वाला बाबू ACB के जाल में गिरफ्तार
रायगढ़ कलेक्ट्रेट के बाबू राजकुमार सिदार को एसीबी ने राहत राशि जारी करने के बदले ₹50 हजार का हस्ताक्षरित गारंटी चेक मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया। पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसीबी ने आरोपी को कलेक्ट्रेट कार्यालय से पकड़ा। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी है।