राजगढ़: राजगढ़ थाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, श्रीनगर जम्मू-कश्मीर सेंट्रल जेल से फरार हुए दो कैदी गिरफ्तार
Rajgarh, Churu | Aug 26, 2026 राजगढ थाना पुलिस को बड़ी कार्रवाई करते हुए जम्मू-कश्मीर की श्रीनगर सेन्ट्रल जेल से फरार हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में फरमान खान पुत्र गन्नी खां लीलगर मुस्लिम उम्र 23 साल निवासी वार्ड नं.19 राजगढ़ पुलिस थाना राजगढ़ तथा मुख्तयार अहमद गुर्जर पुत्र मोहम्मद रफीक गुर्जर मुस्लिम 22 साल निवासी छतरगुल तहसील सांगरा जिला अनंतनाग श्रीनगर है।