मुगलसराय: जीटीआर पुल की तरफ से मुगलसराय पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में बिहार के 2 शराब तस्कर गिरफ्तार
मुगलसराय पुलिस व RPF की संयुक्त कार्रवाई में जीटीआर पुल कि तरफ से बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार किए गए। रविवार सुबह 10 बजे बताया गया कि उनके कब्जे से 19.35 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, दो मोबाइल फोन और ₹800 नकद बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने यूपी से शराब खरीदकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के कार्रवाई शुरू कर दी है।