Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow

विदिशा नगर: विदिशा में आशीष मंगल बाइक स्टैंड के पास साहिल सिटी पुलिया का अवैध निर्माण रुकवाया गया

विदिशा में नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) दुर्गेश ठाकुर ने आशीष मंगल बाइक स्टैंड के पास बन रही साहिल सिटी पुलिया का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया। बताया जा रहा है कि यह पुलिया अवैध रूप से बनाई जा रही थी, जिसकी लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के आधार पर ही यह कार्रवाई की गई है। CMO ने मौके पर पहुंचकर

MORE NEWS

छात्रावास की छात्राओं से जमीन पर बैठकर संवाद, आयोग सदस्य अहिरवार ने जाना पढ़ाई और सुविधाओं का हाल 
..
सरकार हर वर्ग के युवाओं को शिक्षा और स्वावलंबन के अवसर उपलब्ध करा रही है,  इनका अधिकतम लाभ लें — श्री बारेलाल अहिरवार 
..
मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री बारेलाल अहिरवार ने रविवार को विदिशा जिले के प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास पहुंचकर छात्राओं से संवाद किया और छात्रावास में शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्राओं की शिक्षा, भोजन, आवासीय व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

आयोग सदस्य श्री अहिरवार ने छात्राओं के बीच जमीन पर बैठकर सहज एवं आत्मीय वातावरण में संवाद किया। उन्होंने छात्राओं से पूछा कि वे भविष्य में क्या बनना चाहती हैं और अपने जीवन में किस क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती हैं। छात्राओं ने भी बेझिझक अपनी आकांक्षाएं और आवश्यकताएं उनके समक्ष रखीं। श्री अहिरवार ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यही समय उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने का है। इसलिए वे पूरी लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई करें तथा अपने माता-पिता, परिवार, गांव और जिले का नाम रोशन करें। उन्होंने छात्राओं से पढ़ाई की स्थिति, परीक्षा परिणाम, भोजन की गुणवत्ता और छात्रावास में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा छात्रावासों में विद्यार्थियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इन सुविधाओं का अधिक से अधिक सदुपयोग करते हुए छात्राएं अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ें।
श्री अहिरवार ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार का उद्देश्य है कि समाज के प्रत्येक वर्ग का युवा शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बने। आर्थिक या अन्य किसी कारण से किसी भी विद्यार्थी की शिक्षा प्रभावित न हो, इसके लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने छात्राओं से शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पात्रतानुसार उनका लाभ लेने का आह्वान किया।
 
छात्राओं ने रखी कोचिंग की मांग -
    संवाद के दौरान छात्राओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं एवं बेहतर शैक्षणिक तैयारी के लिए कोचिंग की व्यवस्था कराने का आग्रह आयोग सदस्य के समक्ष रखा। इस पर मौके पर मौजूद जिला संयोजक ने छात्राओं को आश्वस्त किया कि एक सप्ताह के भीतर कोचिंग प्रारंभ कराने की व्यवस्था की जाएगी। आयोग सदस्य ने भी छात्राओं को आश्वस्त किया कि शिक्षा के क्षेत्र में आवश्यक सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों से समन्वय किया जाएगा।
 
स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान -
    आयोग सदस्य श्री अहिरवार ने छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ स्वरोजगार और व्यापार के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा युवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न स्वरोजगार योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने विशेष रूप से संत रविदास स्वरोजगार योजना जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जिन युवाओं की रुचि व्यापार या स्वयं का रोजगार स्थापित करने में है, वे योजनाओं की जानकारी लेकर इसका लाभ उठाएं।
उन्होंने कहा कि सरकार अपनी ओर से योजनाओं और सुविधाओं के माध्यम से अवसर उपलब्ध करा रही है, अब युवाओं को इन अवसरों का सदुपयोग करते हुए आगे बढ़ना चाहिए।
 
सुरक्षा और नशामुक्ति के प्रति किया जागरूक -
    श्री अहिरवार ने छात्राओं को सुरक्षा के प्रति भी सजग रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अनजान व्यक्तियों के फोन अथवा संदेशों पर बिना जानकारी के भरोसा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल अपने अभिभावकों या संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति को दें। उन्होंने कहा कि सुरक्षित रहकर ही विद्यार्थी अपने लक्ष्य की ओर बेहतर तरीके से आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को नशे जैसी बुराइयों से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दिशा में जागरूकता गतिविधियों के साथ अभिभावकों से भी संवाद किया जाना आवश्यक है।
 
छात्रावास की व्यवस्थाओं की जानकारी ली -
     आयोग सदस्य ने छात्रावास में उपलब्ध आवासीय एवं भोजन व्यवस्था के संबंध में छात्राओं से सीधे जानकारी ली। उन्होंने यह भी जाना कि छात्राएं अवकाश के दौरान अपने घर जाती हैं तो परिवार के साथ किस प्रकार संवाद करती हैं और गांव में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की स्थिति कैसी है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को अपनी पढ़ाई के साथ परिवार और समाज से जुड़े रहकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
उन्होंने कहा कि छात्रावास में शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण में शिक्षा प्रदान करना है। छात्राएं इन सुविधाओं का भरपूर लाभ लेते हुए अपने भविष्य को मजबूत बनाएं। आयोग सदस्य ने कहा कि बेटियों की शिक्षा पूरे परिवार और समाज की प्रगति का आधार है। छात्राएं अच्छी पढ़ाई कर उच्च पदों पर पहुंचें, स्वरोजगार स्थापित करें और अपने परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन करें। उन्होंने छात्राओं को दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ भी जागरूक करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए युवा पीढ़ी को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि “न दहेज लेंगे, न दहेज देंगे” जैसे संकल्पों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने में योगदान दिया जा सकता है। सरकार अपनी जिम्मेदारी निभा रही है, लेकिन योजनाओं और सामाजिक सुधारों को सफल बनाने में समाज की सहभागिता भी उतनी ही आवश्यक है। आयोग सदस्य ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे लक्ष्य निर्धारित करें, नियमित अध्ययन करें, अनुशासन बनाए रखें और उपलब्ध शासकीय सुविधाओं का अधिकतम उपयोग करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि छात्रावास की ये बेटियां शिक्षा और विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर अपने माता-पिता एवं जिले का नाम रोशन करेंगी। 

पौधरोपण -
     आयोग सदस्य श्री बारेलाल अहिरवार एवं छात्रावासी कन्याओं ने संयुक्त रूप से छात्रावास परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। सदस्य श्री अहिरवार ने इस अवसर पर कटहल का पौधा रोपित किया और छात्राओं से बारिश के बाद रोपित किए गए पौधो को पानी देने का आव्हान किया। #vidisha #JansamparkMP

छात्रावास की छात्राओं से जमीन पर बैठकर संवाद, आयोग सदस्य अहिरवार ने जाना पढ़ाई और सुविधाओं का हाल .. सरकार हर वर्ग के युवाओं को शिक्षा और स्वावलंबन के अवसर उपलब्ध करा रही है, इनका अधिकतम लाभ लें — श्री बारेलाल अहिरवार .. मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री बारेलाल अहिरवार ने रविवार को विदिशा जिले के प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास पहुंचकर छात्राओं से संवाद किया और छात्रावास में शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्राओं की शिक्षा, भोजन, आवासीय व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। आयोग सदस्य श्री अहिरवार ने छात्राओं के बीच जमीन पर बैठकर सहज एवं आत्मीय वातावरण में संवाद किया। उन्होंने छात्राओं से पूछा कि वे भविष्य में क्या बनना चाहती हैं और अपने जीवन में किस क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती हैं। छात्राओं ने भी बेझिझक अपनी आकांक्षाएं और आवश्यकताएं उनके समक्ष रखीं। श्री अहिरवार ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यही समय उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने का है। इसलिए वे पूरी लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई करें तथा अपने माता-पिता, परिवार, गांव और जिले का नाम रोशन करें। उन्होंने छात्राओं से पढ़ाई की स्थिति, परीक्षा परिणाम, भोजन की गुणवत्ता और छात्रावास में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा छात्रावासों में विद्यार्थियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इन सुविधाओं का अधिक से अधिक सदुपयोग करते हुए छात्राएं अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ें। श्री अहिरवार ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार का उद्देश्य है कि समाज के प्रत्येक वर्ग का युवा शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बने। आर्थिक या अन्य किसी कारण से किसी भी विद्यार्थी की शिक्षा प्रभावित न हो, इसके लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने छात्राओं से शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पात्रतानुसार उनका लाभ लेने का आह्वान किया। छात्राओं ने रखी कोचिंग की मांग - संवाद के दौरान छात्राओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं एवं बेहतर शैक्षणिक तैयारी के लिए कोचिंग की व्यवस्था कराने का आग्रह आयोग सदस्य के समक्ष रखा। इस पर मौके पर मौजूद जिला संयोजक ने छात्राओं को आश्वस्त किया कि एक सप्ताह के भीतर कोचिंग प्रारंभ कराने की व्यवस्था की जाएगी। आयोग सदस्य ने भी छात्राओं को आश्वस्त किया कि शिक्षा के क्षेत्र में आवश्यक सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों से समन्वय किया जाएगा। स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान - आयोग सदस्य श्री अहिरवार ने छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ स्वरोजगार और व्यापार के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा युवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न स्वरोजगार योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने विशेष रूप से संत रविदास स्वरोजगार योजना जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जिन युवाओं की रुचि व्यापार या स्वयं का रोजगार स्थापित करने में है, वे योजनाओं की जानकारी लेकर इसका लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी ओर से योजनाओं और सुविधाओं के माध्यम से अवसर उपलब्ध करा रही है, अब युवाओं को इन अवसरों का सदुपयोग करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। सुरक्षा और नशामुक्ति के प्रति किया जागरूक - श्री अहिरवार ने छात्राओं को सुरक्षा के प्रति भी सजग रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अनजान व्यक्तियों के फोन अथवा संदेशों पर बिना जानकारी के भरोसा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल अपने अभिभावकों या संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति को दें। उन्होंने कहा कि सुरक्षित रहकर ही विद्यार्थी अपने लक्ष्य की ओर बेहतर तरीके से आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को नशे जैसी बुराइयों से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दिशा में जागरूकता गतिविधियों के साथ अभिभावकों से भी संवाद किया जाना आवश्यक है। छात्रावास की व्यवस्थाओं की जानकारी ली - आयोग सदस्य ने छात्रावास में उपलब्ध आवासीय एवं भोजन व्यवस्था के संबंध में छात्राओं से सीधे जानकारी ली। उन्होंने यह भी जाना कि छात्राएं अवकाश के दौरान अपने घर जाती हैं तो परिवार के साथ किस प्रकार संवाद करती हैं और गांव में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की स्थिति कैसी है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को अपनी पढ़ाई के साथ परिवार और समाज से जुड़े रहकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रावास में शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण में शिक्षा प्रदान करना है। छात्राएं इन सुविधाओं का भरपूर लाभ लेते हुए अपने भविष्य को मजबूत बनाएं। आयोग सदस्य ने कहा कि बेटियों की शिक्षा पूरे परिवार और समाज की प्रगति का आधार है। छात्राएं अच्छी पढ़ाई कर उच्च पदों पर पहुंचें, स्वरोजगार स्थापित करें और अपने परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन करें। उन्होंने छात्राओं को दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ भी जागरूक करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए युवा पीढ़ी को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि “न दहेज लेंगे, न दहेज देंगे” जैसे संकल्पों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने में योगदान दिया जा सकता है। सरकार अपनी जिम्मेदारी निभा रही है, लेकिन योजनाओं और सामाजिक सुधारों को सफल बनाने में समाज की सहभागिता भी उतनी ही आवश्यक है। आयोग सदस्य ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे लक्ष्य निर्धारित करें, नियमित अध्ययन करें, अनुशासन बनाए रखें और उपलब्ध शासकीय सुविधाओं का अधिकतम उपयोग करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि छात्रावास की ये बेटियां शिक्षा और विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर अपने माता-पिता एवं जिले का नाम रोशन करेंगी। पौधरोपण - आयोग सदस्य श्री बारेलाल अहिरवार एवं छात्रावासी कन्याओं ने संयुक्त रूप से छात्रावास परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। सदस्य श्री अहिरवार ने इस अवसर पर कटहल का पौधा रोपित किया और छात्राओं से बारिश के बाद रोपित किए गए पौधो को पानी देने का आव्हान किया। #vidisha #JansamparkMP

Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान के तहत विदिशा में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर 
..
हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को विदिशा जिला मुख्यालय पर भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों, गणमान्य नागरिकों, स्कूली विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर निकले प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारों के साथ नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना का संदेश दिया।

तिरंगा रैली का शुभारंभ खेल स्टेडियम से हुआ। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई नीमताल पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। रैली के दौरान पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल नजर आया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर सहभागिता की तथा भारत माता और राष्ट्रध्वज के सम्मान में नारे लगाए।

रैली के समापन स्थल पर  विदिशा विधायक श्री मुकेश टंडन ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति नागरिकों की एकजुटता, राष्ट्रभक्ति और गौरव की अभिव्यक्ति है। राष्ट्रीय ध्वज हमारे स्वतंत्रता संग्राम, देश के गौरव और राष्ट्र की एकता का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

रैली में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ओपी सनोडिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारी और प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से जिले में नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना से जोड़ने के साथ ही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर तक तिरंगे की पहुंच सुनिश्चित करने का संदेश दिया जा रहा है। तिरंगा रैली ने शहरवासियों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत किया। #vidisha #JansamparkMP

हर घर तिरंगा अभियान के तहत विदिशा में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर .. हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को विदिशा जिला मुख्यालय पर भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों, गणमान्य नागरिकों, स्कूली विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर निकले प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारों के साथ नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना का संदेश दिया। तिरंगा रैली का शुभारंभ खेल स्टेडियम से हुआ। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई नीमताल पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। रैली के दौरान पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल नजर आया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर सहभागिता की तथा भारत माता और राष्ट्रध्वज के सम्मान में नारे लगाए। रैली के समापन स्थल पर विदिशा विधायक श्री मुकेश टंडन ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति नागरिकों की एकजुटता, राष्ट्रभक्ति और गौरव की अभिव्यक्ति है। राष्ट्रीय ध्वज हमारे स्वतंत्रता संग्राम, देश के गौरव और राष्ट्र की एकता का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। रैली में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ओपी सनोडिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारी और प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से जिले में नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना से जोड़ने के साथ ही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर तक तिरंगे की पहुंच सुनिश्चित करने का संदेश दिया जा रहा है। तिरंगा रैली ने शहरवासियों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत किया। #vidisha #JansamparkMP

Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 9, 2026

आज रविवार प्रातः खेल स्टेडियम से तिरंगा पैदल रैली का आयोजन किया गया। रैली को विदिशा विधायक श्री मुकेश टंडन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। देशभक्ति के उत्साह और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत यह रैली खेल स्टेडियम से प्रारंभ होकर नीमताल पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में शामिल सभी नागरिकों ने तिरंगे के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति का संदेश दिया। #HarGharTiranga #हरघर_तिरंगा #Tiranga #तिरंगा #देशभक्ति #Vidisha

आज रविवार प्रातः खेल स्टेडियम से तिरंगा पैदल रैली का आयोजन किया गया। रैली को विदिशा विधायक श्री मुकेश टंडन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। देशभक्ति के उत्साह और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत यह रैली खेल स्टेडियम से प्रारंभ होकर नीमताल पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में शामिल सभी नागरिकों ने तिरंगे के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति का संदेश दिया। #HarGharTiranga #हरघर_तिरंगा #Tiranga #तिरंगा #देशभक्ति #Vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 9, 2026

आधुनिक यंत्र मोबाइल के पहले हमारी दुनिया किस प्रकार से होती थी #ख़बर1इंडिया

आधुनिक यंत्र मोबाइल के पहले हमारी दुनिया किस प्रकार से होती थी #ख़बर1इंडिया

Vidisha Nagar, Vidisha | Aug 9, 2026

प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के तहत मासिक बैठक एवं प्रशिक्षण संपन्न
..
योजनाओं के प्रचार-प्रसार, वृक्षारोपण, स्वच्छता एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान
..
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड ग्यारसपुर द्वारा प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम अंतर्गत मासिक बैठक एवं प्रशिक्षण का आयोजन ग्राम पंचायत भवन मानोरा के मीटिंग हॉल में किया गया। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती पूजा श्रीवास्तव ने परिषद के कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने उपस्थित सदस्यों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर पात्र हितग्राहियों तक उनका लाभ पहुंचाने का आह्वान किया।
      
प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र में जिला समन्वयक द्वारा परिषद की आगामी गतिविधियों के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। इसमें हरियाली यात्रा, स्वच्छता पखवाड़ा, ‘एक पेड़ मां के नाम’ एवं विधिक साक्षरता, वृक्षारोपण अभियान, तिरंगा यात्रा तथा बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू प्रथम वर्ष में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं के प्रवेश सहित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि समाज कार्य तभी सफल हो सकता है, जब हम नियमित रूप से सक्रिय होकर कार्य करें। प्रत्येक प्रस्फुटन समिति की नियमित बैठक आयोजित हो तथा समिति के पास अपने ग्राम का सर्वे उपलब्ध हो, ताकि स्थानीय समस्याओं को चिन्हित कर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा सके।
     
कार्यक्रम के तृतीय सत्र में उद्यानिकी विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। किसानों को आधुनिक फल उद्यान विकसित करने तथा अमरूद एवं पपीते की खेती को बढ़ावा देने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इसके पश्चात नवांकुर संस्थाओं के समन्वयक शैलेन्द्र रघुवंशी, महेश बैरागी, रविंद्र दांगी, रामपाल चौहान एवं नीलेश भार्गव ने वर्तमान परिस्थितियों एवं परिषद की आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। उन्होंने सभी नवांकुर संस्थाओं एवं प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों से कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
     
बैठक के पश्चात तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसके बाद सभी सदस्यों के लिए सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड की नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि, परामर्शदाता राजेन्द्र यादव, रायबहादुर यादव एवं मर्दन सिंह दांगी सहित विकासखंड ग्यारसपुर की 25 सक्रिय प्रस्फुटन समितियों के सदस्य एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। #vidisha

प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के तहत मासिक बैठक एवं प्रशिक्षण संपन्न .. योजनाओं के प्रचार-प्रसार, वृक्षारोपण, स्वच्छता एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान .. मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड ग्यारसपुर द्वारा प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम अंतर्गत मासिक बैठक एवं प्रशिक्षण का आयोजन ग्राम पंचायत भवन मानोरा के मीटिंग हॉल में किया गया। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती पूजा श्रीवास्तव ने परिषद के कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने उपस्थित सदस्यों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर पात्र हितग्राहियों तक उनका लाभ पहुंचाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र में जिला समन्वयक द्वारा परिषद की आगामी गतिविधियों के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। इसमें हरियाली यात्रा, स्वच्छता पखवाड़ा, ‘एक पेड़ मां के नाम’ एवं विधिक साक्षरता, वृक्षारोपण अभियान, तिरंगा यात्रा तथा बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू प्रथम वर्ष में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं के प्रवेश सहित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि समाज कार्य तभी सफल हो सकता है, जब हम नियमित रूप से सक्रिय होकर कार्य करें। प्रत्येक प्रस्फुटन समिति की नियमित बैठक आयोजित हो तथा समिति के पास अपने ग्राम का सर्वे उपलब्ध हो, ताकि स्थानीय समस्याओं को चिन्हित कर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा सके। कार्यक्रम के तृतीय सत्र में उद्यानिकी विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। किसानों को आधुनिक फल उद्यान विकसित करने तथा अमरूद एवं पपीते की खेती को बढ़ावा देने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इसके पश्चात नवांकुर संस्थाओं के समन्वयक शैलेन्द्र रघुवंशी, महेश बैरागी, रविंद्र दांगी, रामपाल चौहान एवं नीलेश भार्गव ने वर्तमान परिस्थितियों एवं परिषद की आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। उन्होंने सभी नवांकुर संस्थाओं एवं प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों से कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। बैठक के पश्चात तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसके बाद सभी सदस्यों के लिए सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड की नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि, परामर्शदाता राजेन्द्र यादव, रायबहादुर यादव एवं मर्दन सिंह दांगी सहित विकासखंड ग्यारसपुर की 25 सक्रिय प्रस्फुटन समितियों के सदस्य एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 8, 2026