लखीसराय: अमरपुर गांव में माघी पूर्णिमा पर मेला आयोजित, कुश्ती प्रतियोगिता हुई
माघी पूर्णिमा के मौके पर मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में प्रति वर्ष की भांति मेला का आयोजन हुआ. बुधवार के अपराह्न 4:30 बजे मेला में लोगों की काफी भीड़ देखी गई. इस मौके पर मेला परिसर में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. जिसमें लखीसराय के अलावे मुंगेर जिले के पहलवानों ने शिरकत किया. मेला में परंपरा के मुताबिक कई जोड़ा वर-वधू के रिश्ते तय हुए.