मोठ: चिरगांव थाना क्षेत्र में 5 साल से बदहाल सड़क पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, निर्माण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
Moth, Jhansi | Jul 29, 2026 चिरगांवः ग्राम नंदसिया में पिछले पांच वर्षों से मुख्य सड़क जर्जर पड़ी है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि इसी मार्ग से रोज हजारों लोग और स्कूली बसें गुजरती हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है।