कलान: बारिश के कारण कलान का विद्युत उपकेंद्र जलमग्न, आपूर्ति रही ठप
कलान। क्षेत्र में दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण विद्युत उपकेंद्र जलमग्न हो गया। परिसर से लेकर मशीनों तक पानी पहुंचने से मंगलवार सुबह से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे नगरवासियों को उमस भरी गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों में समरसेबल, पंखे और अन्य विद्युत उपकरण बंद पड़े हैं। मशीनों में फाल्ट का खतरा भी बना हुआ