गया टाउन सीडी ब्लॉक: औरंगाबाद से अपहृत 4 वर्षीय बालक गयाजी शहर से बरामद, सीसीटीवी से पुलिस ने आरोपी महिला को पकड़ा: IG विकास वैभव
मगध प्रक्षेत्र के औरंगाबाद के ओबरा से वट सावित्री व्रत के दिन अपहरण किए गए 4 वर्षीय मासूम बच्चे को गयाजी शहर से पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में गयाजी पुलिस ने बच्चे के अपहरण मामले में मंजू देवी नामक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी आज दिनांक 19 मई मंगलवार की शाम 4 बजे पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव ने दी है।