बिजावर: बिजावर में पत्रकार राकेश राय पर जानलेवा हमला, उल्टा उन्हीं पर केस दर्ज, सोमवार को धरने का ऐलान
छतरपुर के बिजावर में पत्रकार राकेश राय पर शराब ठेकेदार से जुड़े लोगों द्वारा लाठी-डंडों से जानलेवा हमले का आरोप है। मारपीट के साथ मोबाइल लूट और जातिसूचक गालियां देने की भी बात सामने आई है। पीड़ित ने शनिवार की शाम 4 बजे आरोप लगाया है कि पुलिस ने कार्रवाई के बजाय उल्टा उन्हीं पर मामला दर्ज कर लिया।