केशकाल: स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी की पत्नी ने बीमारी से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या की, केशकाल थाना पुलिस जुटी जांच में
केशकाल नगर के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हिमेश सिदार की 28 वर्षीय पत्नी मुकेश्वरी सिदार ने शनिवार की रात पड़ोसी के घर की बाड़ी में स्थित पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।रविवार की सुबह सूचना कर केशकाल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतिका के शव को फंदे से निकालकर शव का पोस्टमार्टम बाद दोपहर करीब 1 बजे शव परिजनों को सुपुर्द कर मर्ग कायम कर जांच कर रही है।