गुमला: 42 हजार स्वास्थ्य सहियाओं की लंबित मांगों को लेकर सांसद सुखदेव भगत से मिलीं सहियाएं, संसद तक आवाज पहुंचाने का मिला आश्वा
Gumla, Gumla | Oct 15, 2026 झारखंड की 42 हजार स्वास्थ्य सहियाओं की लंबित मांगों के निराकरण को लेकर गुमला जिला स्वास्थ्य सहिया संघ की प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष सय्यदा खातून और जिला सचिव रेखा देवी के नेतृत्व में लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत से गुमला सर्किट हाउस में मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को ताली बजाकर और गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।