डिंडौरी: हंस नगर चौराहा: पटाखा हार्डवेयर की दुकान में अचानक लगी आग
डिंडौरी के हंस नगर चौराहा में बारात में आतिशबाजी का दौर चल रहा था उसी दौरान एक पटाखा हार्डवेयर की दुकान में जाकर फट गया और दुकान में आग लग गई जिसके चलते अफरा तफरी का माहौल बन गया । प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार रात 9:00 बजे बारात के दौरान आतिशबाजी हो रही थी उसी दौरान एक पटाखा दुकान में जाकर फट गया और आग लग गई जागरूक युवाओं ने आग को बुझाया ।