सकलडीहा: हिंगुतरगढ़ गांव में विद्युत पोल लगाने के दौरान पाइपलाइन फटी, कई गांवों में पेयजल संकट उत्पन्न
धानापुर ब्लॉक के हिंगुतरगढ़ गांव में 33 हजार वोल्ट लाइन का पोल लगाते समय जल निगम की मुख्य पाइपलाइन फट गई। इससे हिंगुतरगढ़, बुद्धपुर व नौघरां में तीन-चार दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। पानी खेतों में फैलने से गेहूं की फसल भी बर्बाद हो रही है। ग्रामीणों ने जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।