हरिद्वार: लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हरिद्वार पुलिस, SSP प्रमेंद्र डोबाल ने रोशनाबाद स्थित कार्यालय में अधिकारियों से की बैठक
आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में हरिद्वार पुलिस जुट गई है। आज लोकसभा चुनाव को लेकर हरिद्वार के SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने रोशनाबाद स्थित कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली और चुनाव से संबंधित कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। SSP ने साफ तौर से कहा कि गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के अपराधियों पर नकेल कसी जाए। चुनाव से पहले असलहा जमा करने की कार्रवाई शुरू की जाए।