बालोद: जिले के कॉलेजों में सैकड़ों सीटें रह गईं खाली, गर्ल्स कॉलेज में 320 सीटें और घोटिया कॉलेज के बीकॉम में एक भी प्रवेश नहीं
Balod, Balod | Jul 15, 2026 दुर्ग विश्वविद्यालय से संबद्ध जिले के शासकीय महाविद्यालयों में फर्स्ट सेमेस्टर प्रवेश के पहले चरण की प्रक्रिया पूरी हो गई, लेकिन अधिकांश कॉलेजों में बड़ी संख्या में सीटें खाली रह गईं। सबसे ज्यादा असर बीकॉम और बीएससी संकाय में देखने को मिला, जहां कई कॉलेजों में आधे से अधिक सीटों पर प्रवेश नहीं हो सका।