जमुई: गिद्धौर में सड़क हादसे में अज्ञात बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति घायल
Jamui, Jamui | Apr 11, 2026 गिद्धौर में शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, घायल की पहचान सदर प्रखंड क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी मो. निशार हुसैन के रूप में की गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए दोपहर में सदर अस्पताल पहुंचाया गया।