रामगंजमण्डी: चेचट में अनुसूचित जाति परिवार की भूमि पर कब्जे का आरोप, पीड़ित ने SDM को कार्रवाई की मांग की
रामगंजमंडी के चेचट कस्बे में एक अनुसूचित जाति परिवार ने अपनी पैतृक कृषि भूमि पर अवैध कब्जे और प्रशासन द्वारा निष्पक्ष कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित फकीरचंद पुत्र नारायण बैरवा ने नगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन बाबेल, जिला उपाध्यक्ष विजय गौतम और बैरवा समाज के लोगों सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में उपखंड अधिकारी चारु शंकर को ज्ञापन सौंपकर