जमुई: जदयू प्रधान कार्यालय में मनाई गई भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती
Jamui, Jamui | Jan 24, 2025 जदयू प्रधान कार्यालय में शुक्रवार की दोपहर 2 बजे भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101 में जयंती कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई। इस बात की जानकारी देते हुए जदयू जिला अध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने इस अवसर पर कहा कि वे समाज की पुरोधा सादगी की मिसाल थे। साथ ही कहा कि सच में वह जनता के नायक थे। आज उनके आदर्श एवं सिद्धांतों पर चल देश आगे बढ़ रहा है।