बेतिया: मंत्री जनक राम की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न, कई विकासात्मक मुद्दे उठे
बेतिया से खबर है जहां आज 3 जुलाई गुरुवार करीब 4 बजे जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (20 सूत्री) की बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में मंत्री, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग-सह-अध्यक्ष जनक राम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बैठक की शुरुआत पूर्व बैठक की कार्यवाही के अनुपालन से की। बैठक में उप विकास