टीकमगढ़: कलेक्ट्रेट रोड पर रेलवे पुल के पास दुकान में लगी आग, दुकानदार ने जानबूझकर आग लगाए जाने का लगाया आरोप
टीकमगढ़ शहर के कलेक्टरेट रोड पर रेलवे पुल के पास सड़क किनारे राखी एक दुकान में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। दुकानदार ने कहा की पीछे का हिस्सा तोड़कर जानबूझकर आग लगाई गई है। दुकानदार की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है।